फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आजाद पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जीआईसी मैदान पर आजाद समाज पार्टी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बुधवार को जीआईसी मैदान पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी महेश चंद्र सागर उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को दिया गया।
विज्ञापन

इसमें जनपद गोंडा और अयोध्या की घटनाओं, बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई। इसके अलावा पंचायत सहायकों की मांगों, 68,500 शिक्षक भर्ती से जुड़े आरक्षण संबंधी मामले और धार्मिक स्थलों से संबंधित मुद्दों को उठाया गया। संचालन नगर विधासभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश कौशल ने किया। इस दौरान अशोक कुमार, श्याम पाल राठौर एडवोकेट, संजेश कुमार, हरिराम वर्मा, चांद बाबू, नईम खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें