शाहजहांपुर। अंटा रोड स्थित शेखर अस्पताल में हंगामे और आयुर्वेद चिकित्सक मयंक दीक्षित पर जानलेवा हमले के मामले में जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों ने नाराजगी जताई है। सीएमओ कार्यालय परिसर में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय जौहरी के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें चिकित्सकों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए पीड़ित चिकित्सक को न्याय दिलाने और चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न नर्सिंग होम और चिकित्सा संस्थानों में आयुर्वेद चिकित्सक शासन के नियमों और लागू आदेशों के तहत सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा जरूरी है।
सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि प्रकरण में आईएमए की ओर से की जा रही कार्रवाई का आयुर्वेद चिकित्सक समर्थन करेंगे। बैठक में डॉ. अतुल जौहरी, डॉ. अभिनव सक्सेना, डॉ. रवि सक्सेना, डॉ. रजत सक्सेना, डॉ. हितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
निजी अस्पताल में हंगामे की दवा प्रतिनिधियों ने की निंदा
शाहजहांपुर। शहर के शेखर अस्पताल में महिला मरीज की मृत्यु हो जाने पर अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट करने की निंदा करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक प्रियंका चौधरी को दिया गया। इसमें मांग की गई कि ऐसी घटनाओं से चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को खतरा है।
इन मामलों में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के प्रावधानों का अनुपालन कराना चाहिए जिससे चिकित्सक बिना किसी भय या असुरक्षा की भावना के मरीजों का ईमानदारी से इलाज कर सकें। इस दौरान मुरारी दीक्षित, अशित मिश्रा, पंकज तिवारी, विवेक दीक्षित, सौरभ सिंह, मोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
शाहजहांपुर में पुराने जिला अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के सामने सांकेतिक विरोध जताते आयुर्वेदिक