फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीता हरण के प्रसंग का मंचन

विज्ञापन
परौर में रामलीला के दौरान मंचन करते कलाकार। संवाद  
विज्ञापन
जैतीपुर। कस्बे में चल रही रामलीला में शुक्रवार को कलाकारों ने माता सीता जी के हरण का मंचन किया। कलाकाराें ने दिखाया कि रावण अपनी बहन शूर्पणखा के अपमान से क्षुब्ध होकर उसका बदला लेने के लिए मारीच का सहारा लेता है। मायावी शक्ति से मारीच स्वर्ण मृग बनकर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को सीता जी की कुटिया से दूर ले जाता है। इस बीच, साधु वेश में रावण माता सीता का हरण कर लेता है। मंचन देखने के लिए राजीव कुमार, सुमित सिंह, नरवीर शर्मा, अखिलेश कुमार आदि तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

000
प्रभु श्रीराम ने किया ताड़का का वध
परौर। बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर चल रही रामलीला में चौथे दिन शुक्रवार को वृंदावन धाम से आई श्री आदर्श रामलीला मंडली के कलाकारों ने प्रभु श्रीराम द्वारा राक्षसी ताड़का के वध का मंचन किया। लीला देखने के लिए सोनपाल कुशवाहा, श्रीकृष्ण कश्यप, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, राम भरोसे लाल प्रजापति, रामनिवास सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

परौर में रामलीला के दौरान मंचन करते कलाकार। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें