फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर होकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें महिलाएं

विज्ञापन
विधिक जागरूकता शिविर का दीप जलाकर शुभारंभ करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को गांधी भवन सभागार में जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने महिलाओं के आत्मनिर्भर होने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, डीपीओ गौरव मिश्रा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बरखा सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीडीओ प्रेरणा शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि मेरे परिजन अगर न पढ़ाते तो आज वह आईएएस अफसर न होतीं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है। महिलाओं के लिए बने कानून का बहुत से लोग दुरुपयोग करते हैं। जन-जन तक विधिक जानकारी पहुंचनी चाहिए।
मुख्य अतिथि सुनीता बंसल ने महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद आत्मनिर्भर होकर रहना चाहिए। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा को लेकर तमाम योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, जिसको लेकर जागरूक होने की जरूरत है। विधिक शिविर का मकसद हर महिला को उसके अधिकारों के बारे में सचेत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या पर उनके मोबाइल नंबर 6306511708 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने विधिक साक्षारता जागरूकता शिविर में आई आंगनबाड़ी, एएनएम कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए प्रोबेशन विभाग की ओर से तमाम योजनाओं को संचालित किया जा रहा है, जिसका जन जन तक प्रचार प्रसार किया जाए। महिलाओं की सुरक्षा रक्षा के लिए तमाम टोल फ्री नंबर चलाए जा रहे हैं। 181, 1090, 112, 1076 नंबरों पर फोन कर महिलाएं शिकायत कर सकती हैं।
किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट गीतिका सिंह ने कहा कि जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएं। कार्यक्रम में वकील शाजिया परवीन, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी, डॉ. शालिनी, निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। संचालन नमिता यादव, काजल यादव, अनुज्ञा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें