फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नारी सशक्तीकरण के लिए नाटकों के माध्यम से किया जागरूक

विज्ञापन
भारतेंदु नाट्य अकादमी के कलाकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करते हुए। स्रोत: आयोजक - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। इसके माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय के जरिये महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। आयोजन में सोनू, सुमित, अनिल, रचिन आदि कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से कार्यक्रम को जीवंत बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें