फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। दिल्ली हाईवे के किनारे स्थित आम के बाग में रखा लाखों रुपयों का भूसा व घरेलू सामान आग लगने से जल गया। सूचना देने के बाद भी दमकल यूनिट आग बुझाने के लिए नहीं पहुंची।
विज्ञापन

शारदा नहर पुल के पास लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित आम के बाग में मोहल्ला बंगशान निवासी पूर्व नगर पंचायत सदस्य नीरू यादव, छोटे यादव, ओमशरण यादव, सुखपाल यादव, आनंदपाल सिंह, मैकू यादव आदि के पुआल से बने गूंगों में भूसा रखा था।

मंगलवार को अपराह्न दो बजे लगी आग में लाखों रुपये का भूसा जल गया। आग की चपेट में आकर ओमशरण के घर का घरेलू सामान भी जल गया। आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। फायरब्रिगेड के स्टेशन प्रभारी सरदार गुरुप्रीत सिंह ने बताया कि मीरानपुर कटरा में आग लगने की सूचना जब मिली, उस समय खुदागंज थाना क्षेत्र में लगी आग को बुझाने में लगे थे। कटरा तक आने पर आग बुझ चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें