फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेशकीमती जमीन पर कब्जे का प्रयास, दो दिन से खोदी जा रही नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। नगर में गोला रोड के किनारे नगर पंचायत के तालाब और तालाब के पीछे की बेशकीमती भूमि पर दुकानें और प्लॉटिंग करने के इरादे से दो दिन से कब्जा कर जेसीबी से नींव खोदी जा रही है। शिकायत के बाद भी राजस्वकर्मियों ने कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी है। नींव खोदने वाले नगर पंचायतकर्मियों के एतराज के बाद भी नहीं माने।
विज्ञापन

नगर में गोला रोड के किनारे लगभग 500 मीटर की लंबाई में एक एकड़ से अधिक भूमि है, जो राजस्व अभिलेखों में नगर पंचायत के नाम दर्ज है। एक सरकारी तालाब भी दर्ज है। पहले जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया था, तो नागरिकों के कड़े विरोध के बाद नगर पंचायत ने कब्जा रुकवाया था। जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
जमीन पर कब्जे की नियत से 12 अगस्त से जेसीबी से नींव खुदवाई जाने लगी। शिकायत पर नगर पंचायतकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करने को कहा, लेकिन नींव की खोदाई जारी रही। रोड किनारे तक नींव खोद डाली गई। सूचना के बाद भी लेखपाल ने मौके पर जाने और कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी। बृहस्पतिवार को भी जेसीबी नींव खोदती रही। दोपहर एसडीएम को सूचना दी गई तो उन्होंने लेखपाल को मौके पर भेजने की बात कही, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद लोगों ने डीएम को कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद लेखपाल दोपहर बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। संवाद
विज्ञापन

-
सूचना पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। मामले की जांच कराई जा रही है। अवैध कब्जा किया जा रहा है तो कार्रवाई होगी। -सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां

पहले बुधवार को जानकारी नहीं थी। बृहस्पतिवार को जानकारी मिलते ही अधिकारियों को बताया गया, इसके बाद काम रुकवा दिया गया है। -कल्पना शर्मा, ईओ नगर पंचायत खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें