फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब में मिट्टी डालकर कब्जे की कोशिश

Sun, 28 Apr 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार में तालाब की पैमाइश करती राजस्व विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
खुटार। नगर में पंथवारी मंदिर जाने वाले रास्ते के पास स्थित तालाब किनारे मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत के बाद शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने कब्जेदार को सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन


पंथवारी मंदिर के पास काफी बड़ा तालाब है। यह तालाब मोहल्ला बजरिया से होते हुए पश्चिमी गढ़ी तक फैला है। तालाब के तीन तरफ आबादी बसी हुई है। एक तरफ खेत थे, लेकिन अब वहां भी प्लाॅटिंग शुरू हो गई। इस कारण वहां भी मकान बनने शुरू हो गए। तालाब किनारे प्लाॅटिंग करने वाले ने तालाब के कुछ हिस्से पर भी मिट्टी डाल दी।
नगर के कई लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की तो शनिवार को कानूनगो नारायण दास मिश्रा, लेखपाल अनुराग कुमार, नगर पंचायत के लिपिक अनिल सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने तालाब के दोनों तरफ पैमाइश कराई तो तालाब में मिट्टी पड़ी पाई गई। इस दौरान मौके पर मौजूद प्लाॅटिंग करने वाले ने कहा कि जो मिट्टी तालाब में चली गई है, वह उसे हटवा लेगा। इसके बाद टीम जांच करके वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तालाब पर कब्जे की शिकायत मिली थी। टीम को जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-अमित कुमार, नायब तहसीलदार पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें