फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण, वेद और गाय के ऊपर किया जा रहा प्रहार : अविमुक्तेश्वरानंद

विज्ञापन
पुवायां में लोगों को संबो​धित करते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि ब्राह्मण, वेद और गाय के ऊपर प्रहार किया जा रहा है, उन्हें तोड़ने का काम किया जा रहा है। इस समय धर्म की रक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को गाय को राष्ट्रमाता मानने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

81 दिवसीय गविष्ठ यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शुक्रवार को पुवायां में बैंक ऑफ बड़ौदा रोड स्थित एक मैरिज लाॅन में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण, वेद और गाय की रक्षा के लिए एक एजेंडा बनाना होगा, तभी रक्षा संभव होगी। राजनीतिक पार्टियों से रक्षा नहीं हो पाएगी। धर्माचार्य राजनीतिक पार्टियों के पीछे चलने वाले नहीं होने चाहिए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गाय को माता कहने में कितना समय लगाओगे। उन्होंने कहा कि पुवायां क्षेत्र में भी गाय की हालत बहुत खराब है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अगर आप लोग जाग गए तो जो सरकार चला रहे हैं उन्हें सोचना पड़ेगा। उन्होंने आह्वान किया कि पुवायां में एक गोसदन बनाकर गोमाता की खूब सेवा करो।
विज्ञापन

इससे पूर्व पुवायां में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत किया गया। खुटार के गांव रामपुरकलां में सिद्धबाबा स्थान पर भी कई लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। वह खुटार होते हुए लखीमपुर के मैलानी कस्बे के लिए रवाना हो गए।

बलिदानी ज्ञानदेव के आवास पर पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद

शाहजहांपुर। राममंदिर आंदोलन के दौरान सदर थाने के सामने खुद को आग लगाकर बलिदान होने वाले ज्ञानदेव हिंदू के आवास पर शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे। परिजनों ने सदर थाने के सामने प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। बताते हैं कि अविमुक्तेश्वरानंद ने मूर्ति लगाने के लिए आर्थिक मदद भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें