फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में फावड़ा  मारकर किया घायल

Thu, 01 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में एक महिला और उसके पुत्र को फावड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

गांव सुजानपुर निवासी केसरीलाल की पत्नी बिटोली देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पड़ोसी दीवार उठा रहे थे। बृहस्पतिवार को दीवार टेढ़ी उठाए जाने पर उसने ऐतराज जताते हुए दीवार को सीधा करने को कहा, तो अनिल कुमार, सुनील कुमार, अरूण कुमार और अनिल की पत्नी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर फावड़ा प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। 
शोर मचाने पर पुत्र काशीराम उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उस पर भी फावड़े से प्रहार कर दिया, जिससे उसके कान के पास गंभीर चोट आई। शोर होने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मां, बेटे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण बिटोली देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें