फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: घर के बाहर टॉयलेट करने पर महिला के प्राइवेट पार्ट पर सरिया से हमला, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Dec 2023 07:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

महिला रात में घर के टॉयलेट कर रही थी। तभी पड़ोसी की महिला ने गाली गलौज की। विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष के लोग घर में घुस आए और महिला के प्राइवेट पार्ट पर सरिया से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में घर के बाहर नाली में टॉयलेट करने से गुस्साए पड़ोसियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर सरिया से हमला कर दिया। इससे महिला लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। परिजनों ने घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि 15 दिसंबर की रात उसके बड़े भाई की पत्नी पास में गुरदेव के घर के पास नाली में टॉयलेट कर रही थीं। तभी गुरदेव की पत्नी गालीगलौज करने लगी। मना करने पर गुरदेव, राजीव व गुरदेव की पत्नी घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि गुरदेव ने उनकी भाभी के नाजुक अंग में सरिया से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं।

आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरसी मिशन थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुरदेव, राजीव और गुरदेव की पत्नी के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें