फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में चार साल से रुका है विकास का पहिया : रामगोविंद चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार और कानून नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में पिछले चार वर्षों से विकास का पहिया रुका हुआ है। अन्नदाता, बेरोजगार युवा परेशान हैं। केंद्र और राज्य की सरकार जनता का ध्यान बांटने के लिए नए नए प्रपंच रच रही हैं। उन्होंने दावा किया कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा 350 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी बृहस्पतिवार को बरेली में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जाते समय कुछ देर के लिए शाहजहांपुर रुके। यहां सेंट्रल बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (प्रशासन) एवं सपा नेता मुनीश सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस बीच नेता विरोधी दल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में जितने काम हुए, उन्हीं का पत्थर बदलकर और फीता काटकर सरकार झूठी वाहवाही लूट रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षक नेता श्यामलाल यादव, सचिन मिश्रा, अमित यादव, अमन यादव, नमन यादव, अजय कुमार कोविंद, इमरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें