फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर अधिकारियों व व्यापारियों में नोंकझोक, पुलिस ने फटकारी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को कच्चा और पक्का निर्माण हटाए जाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व व्यापारियों से नोंकझोंक हो गई। इस बीच पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ हटानी पड़ी। व्यापारियों ने सरकारी अस्पताल के सामने नाले के ऊपर नगरपालिका की दुकानें न हटाने पर पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को एक बार फिर एसडीएम सौरभ गंगवार ने सीओ मंगल सिंह रावत, ईओ सर्वेश कुशवाहा और कोतवाल सुनील अहलावत के साथ नगर के मुख्य चौराहा बिरियागंज से ब्लॉक रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। साप्ताहिक बंदी के दौरान मुख्य बाजार में कुछ ही दुकानें खुली थी, इसलिए नगरपालिका टीम को नाली से नाली तक अतिक्रमण हटाने में ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। कर्मचारियों ने पक्के निर्माण को तोड़ दिया और अस्थायी निर्माण को तोड़कर अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम ने खंभों पर लगे प्राइवेट एवं सरकारी होर्डिंग उतरवा लिए और ईओ सर्वेश कुशवाहा को सरकारी जागरूकता के होर्डिंग दोबारा ऊंचाई पर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकान के आगे नाली पर लोहे के चौड़े जाल डलवाने, बिरियागंज बाजार में सड़क के किनारे दुकानों के बाहर अतिक्रमण होने पर नाराजगी जताई। ब्लॉक गेट के सामने सड़क के किनारे अतिक्रमण कर चारा मशीन लगाने एवं जानवर बांधने पर एसडीएम ने पालिका कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई। इस बीच जेसीबी से जब अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया तो कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया। इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण को ढहा दिया गया।
वहीं, सरकारी अस्पताल के सामने एक दर्जन से अधिक नाले पर बनी हैं। जिनको न तोड़े जाने पर व्यापारियों ने अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया और दुकानों को तोड़े जाने की मांग की। पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने पर अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें