फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता पांच नवंबर से होगी

Tue, 20 Oct 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक कॉलेजों का वार्षिक शैक्षिक युवा समारोह यानि एथलेटिक्स प्रतियोगिता पांच नवंबर से होगी। यह प्रतियोगिता परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में आयोजित होगी।
विज्ञापन

यह निर्णय एबी रिच इंटर कॉलेज में हुई प्रधानाचार्यों और व्यायाम शिक्षकों की बैठक में लिया गया। डीआईओएस कमलाकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और बदायूं में 14 नवंबर से होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के कारण जनपदीय प्रतियोगिता पांच से सात नवंबर तक कराने का निर्णय लिया गया। तिथि निर्धारित होने के बाद डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वह तीन माह का क्रीड़ा शुल्क इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं कोषाध्यक्ष सैयद जुबैर अब्दुल कादिर के पास जमा करना सुनिश्चित करें। इससे प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सकेगा।
इस अवसर पर कन्या विद्याधन, छात्रवृत्ति आदि पर भी चर्चा की गई। मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य पी लाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. केके शुक्ला, जीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य और व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें