फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवा संवाद में युवाओं ने लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करते युवा व अन्य। स्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। मेरा युवा भारत के उपनिदेशक माहे आलम ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। जागरूक युवा ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

यश सिंह, एनएसएस प्रमुख प्रमोद यादव, एनसीसी प्रमुख आलोक कुमार, प्राध्यापक दुर्विजय और विनय सक्सेना ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें