आगरा में राष्ट्रीय सम्मान समारोह रंगोदय-2026 में सुलोचना कार्की को सम्मानित करतीं अतिथि। स्रोत
शाहजहांपुर। संस्कार भारती नाट्य केंद्र, आगरा की ओर से आयोजित 22वें राष्ट्रीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता व राष्ट्रीय सम्मान समारोह रंगोदय-2026 में शाहजहांपुर की रंगमंच एवं कठपुतली कलाकार सलोचना कार्की को कर्मयोगिनी गुंजेश्वरी सम्मान से सम्मानित किया गया। 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित समारोह में उन्हें रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
सलोचना कार्की कई वर्षों से रंगमंच और कठपुतली कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह विभिन्न मंचों पर नाट्य एवं कठपुतली प्रस्तुतियां देने के साथ पारंपरिक कठपुतली कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी कार्य कर रही हैं। सम्मान मिलने पर गगनिका सांस्कृतिक समिति के रंगकर्मियों और कला प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। संवाद