तिलहर। किशोरी के अपहरण के विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
एक गांव की महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 11 मार्च की सुबह करीब 10 बजे अपनी नानी के घर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान शैलेंद्र, संजीत, भैयालाल और लाल बहादुर ने बेटी का अपहरण किया। जब किशोरी के मामा ने उसकी तलाश की तो गर्रा पुल के पास आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ले जाते दिखाई दिया।
छुड़ाने के दौरान किशोरी के मामा से हाथापाई की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद शाम को किशोरी मिल गई। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है। किशोरी मिल गई थी। मामले की जांच की जा रही है। संवाद