रोजा। मंडी समिति में मंडी अभिरक्षक के पद पर तैनात विकास चंद्र ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि सोमवार रात 9:15 बजे वह मंडी के प्रवेश द्वार पर ड्यूटी पर थे। तभी काले रंग की गाड़ी से गुलशन तिवारी अपने तीन-चार साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर गुलशन तिवारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और तान दी। बचने के लिए वह मंडी समिति के कांटे वाले कमरे के अंदर छिप गया। कमरे का दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया और वहां मौजूद गार्डों से भी अभद्रता की।
वही गुलशन तिवारी ने तहरीर देकर बताया कि विकास चंद्र ने धमकी देते हुए रुपयों की मांग की। रोजा प्रभारी निरीक्षक उमेश मिश्रा ने बताया कि मामला पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों ओर से प्राप्त तहरीर की जांच की जा रही है। रोजा मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप ने बताया मंडी समिति के अंदर मारपीट की घटना की जानकारी प्राप्त हुई हैं। जांच कर कार्रवाई करेंगे। संवाद