फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के बाढ़ पीड़ितों के  लिए चंदा जुटाएगी अभाविप

Tue, 02 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक बैठक सोमवार को नगर के हरेराम मंदिर पर हुई। 
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक रवि पंडित ने कहा कि असम में बाढ़ से लाखों लोगों को संपत्ति का नुकसान उठाना पड़ा है, इसके अलावा कई लोगों की जान भी चली गई है। मानवता के नाते सभी का कर्तव्य है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। शरद त्रिवेदी ने कहा कि पांच अगस्त से परिषद सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेगी। छात्रसंघ चुनावों को देखते हुए कालेजों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

बैठक में शिवांशु शास्त्री, अतुल मिश्रा, मधुसूदन मिश्रा, राहुल मिश्रा, कुसमीत यादव, पवन श्रीवास्तव, राहुल अग्निहोत्री, गौरव त्रिवेदी, वरूण मिश्रा, गोविंद अवस्थी, श्याममोहन मिश्रा, विनय वर्मा, प्रभव अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह चौहान, कुलदीप ठाकुर, गुरुपाल सिंह, मो. वाहिद आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री शरद त्रिवेदी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें