Lions Club planted saplings in the GIC
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
लायंस क्लब शक्ति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष शरनजीत कौर ने कहा कि पेड़ हमारी प्रकृति के फेफड़े हैं। यदि हमें स्वस्थ रहना है और स्वस्थ जीवन जीना है तो हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना चाहिए। साथ पेड़ पौधों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना चाहिए। पौधारोपण कार्य में क्लब सचिव हरविंदर कौर, कोषाध्यक्ष नवनीत कौर, गुरजीत, मंदीप, प्रीत कौर, रुचि, अमन, रानी, सिमरन, रविंद्र, अंजू, बबली आदि का सहयोग रहा। इससे पूर्व क्लब की पदाधिकारियों ने कालेज में अमरुद, आंवला, चीकू, आडू और अशोक के पौधे रोपे।