बरेली मोड़ स्थित कार्यालय पर बैठक में बोलते राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाध
शाहजहांपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने व ट्रांसफाॅर्मरों के नुकसान को कम करने के लिए तकनीक दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष अजय यादव ने ट्रांसफाॅर्मर की फ्यूज वायर मानक के अनुसार, अर्थिंग, फ्यूज सेट, टेललेस यूनिट, लोड बैलेंसिंग व एलटी सर्किट के बारे में जानकारी दी।
आनंद कुमार ने संविदा कार्मिकों की संख्या में कमी से विद्युत आपूर्ति व्यवधान की जानकारी दी। कहा कि काम करने में अधिक समय लग जाता है। आदर्श कुमार के संचालन में हुई बैठक में जेई संजीव कुमार, जयंत कुमार, कृपाशु, ब्रजेश सिंह, अजीत कुमार, राहुल डांगी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद