फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आशा वर्कर के पति की संदिग्ध हालात में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
मोहम्मद फैज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव भुडियाभूड़ निवासी 40 वर्षीय नरसिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। वह अपनी ससुराल में अकेले रहते थे। शराब पीने के आदी थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नरसिंह बदायूं के थाना उसावां क्षेत्र के गांव अस्तरमई के रहने वाले थे। वहां जमीन बेचने के बाद करीब पांच साल पूर्व अपनी ससुराल आकर रहने लगे थे। उनके ससुर रामबरन ने उन्हें मकान बनाने के लिए जगह दी थी। उनका मकान बस्ती से बाहर खेतों के पास बना था। ग्रामीणों के अनुसार, नरसिंह की पत्नी रेनू देवी आशा वर्कर हैं।
शराब पीकर अक्सर मारपीट करने के कारण रेनू अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल अस्तरमई में रहकर नौकरी कर रही हैं। नरसिंह घर में अकेले रहते थे। सोमवार सुबह गांव के लोग गेहूं की कटाई के लिए खेत पर गए। उन लोगों ने देखा कि खेत पर बने मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरे में शव फंदे से लटका है।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि नरसिंह शराब पीने का आदी था। रविवार शाम भी वह काफी नशे में थे। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
-
शिक्षक के बेटे की मौत, दूसरी मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव

फोटो: 20
मीरानपुर कटरा। क्षेत्र के ग्राम खैरपुर मिल्कीपुर निवासी 15 वर्षीय मोहम्मद फैज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किशोर का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।
निजी विद्यालय के शिक्षक यूनुस सलमानी ने रविवार रात करीब आठ बजे थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह गांव के दानिश की शादी में बरेली के ग्राम टिसुआ गए थे। परिवार के लोग भी दानिश की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। शाम को जब शादी समारोह से वापस घर आए तो देखा बेटा फैज सलमानी घऱ पर नहीं था। इसके बाद बेटे की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
शिक्षक की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने भी फैज की खोजबीन की। देर राम फैज घर की दूसरी मंजिल के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सेंगर ने बताया कि किशोर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें