फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
खुटार के गांव सौंफरी के अवनीश कुमार वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार। कार की टक्कर से गंभीर घायल गांव सौंफरी निवासी 45 वर्षीय अवनीश कुमार वर्मा की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी पूनम देवी ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवनीश मजदूरी करके अपनी पत्नी पूनम और तीन बच्चों का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन

अवनीश कुमार की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि रविवार रात वह पति के साथ घर के बाहर खड़ीं थीं। इस दौरान खुटार की ओर से आ रही कार के चालक ने कार को लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए पति को टक्कर मार दी थी। चालक कार सहित मौके से भाग निकला। पति को निजी अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई।
उधर गांव में चर्चा है कि कार किसी दरोगा की थी। दरोगा परिजनों के साथ कार में था। कार के अंदर वर्दी भी टंगी थी। हादसे के बाद कुछ लोगों को चालक को कार सहित मौके से भगा दिया। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि पूनम देवी की तहरीर में दर्शाए कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें