फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बकाया भुगतान न होने पर भड़कीं आशा वर्कर, कलक्ट्रेट में नारेबाजी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा सीएचसी पर धरना-प्रदर्शन कर रहीं आशा वर्करों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थगित हुआ।
विज्ञापन

सावित्री शर्मा ने बताया कि आशाओं को धरना करते हुए एक माह 10 दिन हो गए हैं। अभी किसी अधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ा। आशाओं का दो माह से कार्य का नुकसान हो रहा है। आशा संगठन की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि भुगतान कराया जाए। दीपावली करीब आ गई है। इसको देखते हुए वे लोग अपना धरना-प्रदर्शन 17 से 30 अक्तूबर तक स्थगित कर रही हैं।
15 दिनों में मांगें न मानीं गईं तो वे जिले में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगी। प्रदर्शन करने वाले में राष्ट्रीय शक्ति दल की जिलाध्यक्ष बिंदु सिंह, रविंद्रा, सुनीता त्रिपाठी, शमीम बेगम, ममता, नीतू, बीनू, मीरा देवी, अनीता, रामसुखी, कमलेश सिंह, रीता, उर्मिला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें