फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य किट के साथ रहेंगी आशा-एएनएम

Sun, 12 May 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने आशा, एएनएम और सीएचओ की ड्यूटी लगा दी है। एंबुलेंस को चिह्नित स्थानों पर खड़ा करवाया जाएगा। दिव्यांगों के लिए ब्लॉक स्तर पर व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई। इससे दिव्यांगों को मतदान कराने में आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन

चुनाव आयाेग की गाइडलाइन के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने पाेलिंग बूथों पर आशा, एएनएम व सीएचओ की ड्यूटी लगाई है। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ ओआरएस के पैकेट का इंतजाम किया गया है। जिले में 34 एंबुलेंस को ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर दिया गया है। हर ब्लॉक में दस-दस व्हीलचेयर भेजी गई हैं। व्हीलचेयर को संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
सीएमओ ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहें। दूसरी ओर तिलहर के बाबूपुर नगरिया व खैरपुर गांव में आशा कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लिखकर लोगों को मतदान करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें