माध्यमिक कॉलेजों की जनपद स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल में किया गया। सीनियर और सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कई कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन भी किया गया।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की टीम विजेता और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही, जबकि सब जूनियर वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीम विजेता और हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में इनके अलावा मेजबान क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल, बलवंत सिंह इंटर कॉलेज आर्य महिला इंटर कॉलेज की टीमों ने भी प्रतिभाग किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य अल्पना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल में अनिल मालवीय, गंगाराम प्रेमी, राहुल तोमर, राम निरंजन वर्मा, सचिन प्रेमी, अजीत सिंह, वंदना चौरसिया, सुमन गंगवार, मुकेश गंगवार, कमलावती, संजय सिंह विष्ट, अलका शुक्ला, बेनजीर इरम आदि शामिल रहे।
मीनाक्षी सक्सेना और अंजना कुमार के संचालन में हुई प्रतियोगिता के बाद जनपदीय टीम का गठन भी किया गया। सीनियर वर्ग में आर्य कन्या कॉलेज की सोनाली, नीतू, कशिश, रूफी, हर कुमार पाठक कॉलेज की महिमा वर्मा, गीता मिश्रा, सोनी, निदा, आर्य महिला कॉलेज की शशि, ज्योति, बलवंत सिंह कॉलेज की राखी गुप्ता, ज्योति गंगवार का चयन किया गया। पल्लवी, रुचि शुक्ला, नूरजहां और प्रतिभा को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। इसी तरह सब जूनियर वर्ग में ज्ञानदेवी, बवली, इलमा खानम, सुधा, सलोनी, खुशबू, सुमन, सोनी राठौर, माधुरी, नीलम, प्रिया वर्मा, शिवानी गुप्ता का चयन किया गया। रागिनी, अनन्या और कविता को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया।