फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 10 हजार मीटर दौड़ में अरविंद अव्वल

Sun, 29 Dec 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान ऊंची कूंद में प्रतिभाग करता ​खिलाड
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेल निदेशालय के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता के 100 मीटर में आमिर, 200 में बलजीत सिंह, 400 मीटर हरप्रीत सिंह, 800 मीटर प्रभात सिंह, 1500 मीटर आयुष कुमार, 5000 मीटर अरविंद, 10 हजार मीटर अरविंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर वॉक रेस में आदित्य, लंबी कूद में सुवनेश कुमार, गोला फेंक में हिमांशु, भाला फेंक में गौरव भारती ने पहला स्थान पाया।
निर्णायक की भूमिका सचिन कुमार प्रेमी, अनूप कुमार मिश्रा, सौरभ कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार भारती, ब्रजेश कुमार ने निभायी। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 126 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली, फुटबाल प्रशिक्षक पंकज कुमार फुटबाल, खेलो इंडिया सेंटर हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद, तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल मौर्या, लेखाकार शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान ऊंची कूंद में प्रतिभाग करता खिलाड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें