फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हर घर जल योजना के लीक हो रहे पाइप के पानी से हुई थी अरुण वर्मा की मौत

विज्ञापन
गांव सौंफरी के पास इसी गड्ढे में भर रहा लीकेज पाइप लाइन का पानी, इसी में मिला था अरुण का शव। 
विज्ञापन
खुटार। गांव सौंफरी के अरुण वर्मा की मौत पानी भरे गड्ढे में गिरने से होने की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सांस रुकना आया है। अरुण का शव जिस पानी भरे गड्ढे में मिला था, उसमें हर घर जल योजना के लिए डाली गई पाइपलाइन लीक होने से पानी भर रहा था।
विज्ञापन

अरुण वर्मा 20 मार्च की शाम घर से सरसों की पिराई कराने खुटार गए थे। रात नौ बजे तक वापस न आने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल की लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। इसके बाद अरुण की तलाश शुरू की गई। रात लगभग साढ़े 11 बजे खुटार-बंडा रोड पर गांव नगरा की मोड़ के पास पानी भरे गड्ढे में उनका शव मिला था।
थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में अरुण वर्मा की मौत का कारण सांस रुकना आया है। अरुण के पेट में कीचड़ भी मिला है। आशंका है कि पानी भरे गड्ढे में गिरने के बाद अरुण के ऊपर बाइक भी गिर गई। पानी में डूबने के कारण अरुण सांस नहीं ले सके और उनकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अरुण की मौत से पत्नी कुसुमा देवी, पुत्र प्रशांत, सिद्धांत और दिव्यांश के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


अरुण की मौत के तीसरे दिन भी बंद नहीं किया गया लीकेज
हर घर जल योजना के तहत गांव नगरा में पानी की टंकी बनी है। यहां से पाइपलाइन गांव सौंफरी के लिए गई है। नगरा मोड़ पर खुटार बंडा रोड किनारे पाइप लाइन लीक हो रही है, जिसका पानी गड्ढे में भर रहा है। अरुण इसी गड्ढे में गिर गए थे। लोगों का कहना है कि अगर पाइप लाइन को सही करा दिया गया होता और गड्ढे में पानी न भरा होता तो अरुण की जान बच सकती थी। यहां अब भी पानी लीक हो रहा है।

घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है, इस कारण कुछ कह पाना संभव नहीं है। जल जीवन मिशन योजना के तहत होने वाले कार्य के लिए ब्लॉक स्तर पर एक कर्मचारी तैनात किया गया है। उससे पूरी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

-आशीष सिंह, खंड विकास अधिकारी खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें