फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए अरुण का चयन

विज्ञापन
अरुण गुप्ता, सहायक अध्यापक। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ददरौल ब्लॉक के पीएमश्री संविलियन विद्यालय धन्योरा के सहायक अध्यापक अरुण गुप्ता का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अरुण गुप्ता के विद्यालय में वर्तमान में 336 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में जहां अन्य स्कूलों में छात्र संख्या कम हो रही थी, वहीं उनके विद्यालय में छात्र संख्या लगातार बनी रही और इसमें कोई गिरावट नहीं आई। शिक्षण के साथ नवाचार के क्षेत्र में भी अरुण गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही।
उन्होंने राज्य स्तर के करीब 15 मॉड्यूल तैयार किए। इन मॉड्यूल के आधार पर ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। गणित विषय में कक्षा एक, दो और तीन के लिए तैयार उनका मॉड्यूल पिछले तीन वर्षों से प्रशिक्षण में शामिल रहा है और इस वर्ष भी इसी मॉड्यूल का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित पुस्तकों में उनके लेख भी छपे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के मोबाइल की सुविधा से वंचित बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्होंने वर्कशीट तैयार कर प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाई थी। तत्कालीन महानिदेशक विजय किरण आनंद ने भी इस पहल की सराहना की थी।
इसके अलावा मोहल्ला क्लास और घर-घर पुस्तकालय जैसी पहल भी की गई। अरुण गुप्ता ने एनसीईआरटी की अखिल भारतीय नवाचार प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उपलब्धि हासिल की है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य स्तर पुरस्कार के लिए यहां से श्रुति शर्मा, बबिता श्रीवास्तव और अरुण गुप्ता का नाम भेजा गया था। अरुण गुप्ता का चयन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें