फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संविदा विद्युत कर्मी के घर के पास से 5 ट्रांसफार्मर व अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
निगोही क्षेत्र के गांव उदरिया में ट्रांसफार्मर चेक करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
निगोही। विद्युत निगम के ट्रांसफाॅर्मर ठेकेदार थाना सदर बाजार के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी ओमप्रकाश वर्मा की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को उदरिया गांव में एक संविदा विद्युत कर्मी के घर के पास से पांच ट्रांसफाॅर्मर समेत अन्य सामान बरामद किया। मामले में विद्युत निगम के अभियंता मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी फर्म लक्ष्मी चंद एंड कांट्रेक्टर के जरिये विद्युत कार्यशाला शाहजहांपुर में फुंके हुए ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत कराकर उन्हें जीपीएस युक्त वाहनों से मौके पर पहुंचाने का कार्य करते हैं।
सोमवार को एक सूचना पर उदरिया गांव में एक संविदा कर्मी के घर के पास 25 केवीए के तीन, 63 केवीए व 100 केवीए के एक-एक ट्रांसफाॅर्मर सहित करीब 150 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल रखा मिला। जब संविदा कर्मी से इस बारे में पूछताछ की तो वह जवाब देने के बजाय भाग गया।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा के अनुसार, जांच कराई जाएगी कि यह सरकारी सामान संविदा कर्मी के घर के पास कहां से आई।
सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए विद्युत निगम के स्तर से कमेटी गठित की जा रही है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें