मोहल्ला एमनजई जलालनगर में अनीस खां मेमोरियल पीजेंस फ्लाइंग टूर्नामेंट के विजेता को पुरस्कृत करत
शाहजहांपुर। अनीस खां मेमोरियल पीजेंस फ्लाइंग टूर्नामेंट के तहत पिछले दिनों हुई कबूतर उड़ान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें अरशद अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शहर के मोहल्ला एमन जई जलालनगर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अशफाक उल्ला खां व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक महबूब उल्ला व पार्षद तालिब खां ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कमेटी अध्यक्ष हबीब उल्ला खां ने बताया कि 16 नवंबर को पीजेंस उड़ान में 22 टीमों ने हिस्सा लिया था।
सभी प्रतिभागियों ने 12-12 कबूतर उड़ाए। टूर्नामेंट में अरशद अली खां ने प्रथम, मोहम्मद आमिर खां मास्टर ने द्वितीय और सलमान खां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस मौके पर सफवान उल्ला खां, रजा खां, रईस, सुहेल खां, अफजल उल्ला खां, शब्बू, तालिब, मंसूब हसन, विनय, सूरज, सहीम आदि मौजूद रहे।