शाहजहांपुर। गर्मी के अवकाश के बाद पुन: स्कूल खुलने को लेकर बीएसए ने पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बीईओ को पत्र भेजकर बताया कि स्कूल खुलने से पहले विद्युत उपकरणों व पेयजल व्यवस्था की जांच कर लें। भवन, फर्नीचर व खेल सामग्री भी दुरुस्त कर ली जाए। बताया कि स्कूल में सुबह में प्रार्थना सभा कराई जाए। अधिक गर्मी को देखकर खेल गतिविधियों का समय तय करें।
अवकाश के दौरान हुए अधिगम अंतर का आकलन करें। उन्होंने गर्मी के अवकाश के बाद नई ऊर्जा, उत्साह व नए संकल्प के साथ विद्यालय में प्रवेश को लेकर कार्य करने पर जोर दिया है। संवाद