फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आस’ कार्यकर्ताओं ने किया बिजली एक्सईएन का घेराव

Wed, 08 Apr 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की आपात कटौती पर रोक लगाने और 24 घंटे बिजली सप्लाई की मांग को लेकर आम आदमी संस्था (आस) के कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने पॉवर कारपोरेशन के सर्किल ऑफिस पर जाकर प्रदर्शन किया और वहां मौजूद मिले एक्सईएन रोहिताश्व सिंह का घेराव कर लिया। बाद में वहां पहुंचे एसडीओ ने शहरी क्षेत्र में होने वाले लाइन फाल्ट जल्द ठीक कराने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आस कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद का घेराव करने के इरादे से सर्किल ऑफिस पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां नहीं पाकर भड़क उठे। वहां मिले एक्सईएन रोहिताश्व सिंह ने संस्था केप्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा की एसई से फोन पर बात कराई। एसई ने पुवायां के दौरे पर गए मुख्य अभियंता केसाथ अपनी लोकेशन बताते हुए एक्सईएन को समस्याएं बताने का सुझाव दिया।       
पदाधिकारियों ने एक्सईएन को 12 सूत्री मांग पत्र देकर समस्याएं गिनानी शुरू की, लेकिन इसी बीच वहां कटरा से संथा के प्रदेश संगठन मंत्री सुमित त्रिपाठी तमाम कार्यकर्ता लेकर जा पहुंचे और फिर से नारेबाजी शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं के बिगड़ैल तेवर देख एक्सईएन ने पुलिस बुला ली जिस पर कार्यकर्ता भ्ी भड़क उठे। पदाधिकारियों ने कहा कि ज्ञापन की सभी मांगें जनहित से जुड़ी हैं और उनसे किसी का कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। इसलिए गांधीवादी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने पर क्रांतिकारी कदम उठाने को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

एक्सईएन ने ज्ञापन लेकर विभाग से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही फोन पर तिलहर के एसडीओ से बात करके कटरा में बिजली सप्लाई सुधारने के निर्देश दिए। प्रदर्शन में शब्बन अली, अशोक खन्ना, गेंदन लाल, राम प्रसाद, धीरेंद्र त्यागी, उस्मान खां, राम प्रसाद, सईद खां, विनय जोशी, यूसुफ अली खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें