फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन शुक्ला की हत्या में फौजी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के चौढेरा गांव में ओला कैब चालक विपिन शुक्ला का शव कार से बरामद हुआ था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ के एक फौजी को हिरासत में लिया है और खुलासे की तैयारी में है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक को गोली एक फौजी के पिस्टल से लगी थी। यही फौजी लखनऊ से कैब बुक कराकर यहां तक लाया था। गोली धोखे से चलना बताया गया है। लेकिन हत्याकांड के खुलासे को लेकर मृतक के भाई संतुष्ट नहीं है। उन्होंने पुलिस की जांच पर कई सवाल उठाए हैं। बता दें कि तीन फरवरी को को सुबह करीब नौ बजे ग्राम चौढेरा में सड़क के किनारे एक कार में विपिन शुक्ला निवासी ग्राम रमपुरा थाना पाली जिला हरदोई का शव मिला था। विपिन कैब चालक थे, उनके सिर में पीछे से गोली मारी गई थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामले में एक फौजी को गिरफ्तार किया है, जोकि लखनऊ से पहले देवा शरीफ, फिर वापस लखनऊ और वहां से शाहजहांपुर तक कार बुक कराकर लाया था। गांव चौढेरा में फौजी अपनी पिस्टल विपिन को दिखा रहा था। इस दौरान गोली चल गई, जोकि विपिन के सिर में जा लगी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें