फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में शस्त्रधारी बदमाशों ने ग्रामीण को लूटा, विरोध करने पर तमंचे की बट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। बदमाशों ने मंगलवार देर शाम एक ग्रामीण से 20 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बटों से ग्रामीण को पीटा और भाग गए। पीड़ित की ओर से निगोही थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव चन्यिरा निवासी पंकज ने खेत खरीदा था, जिसका मंगलवार को तिलहर तहसील में बैनामा कराया। रात करीब साढ़े आठ बजे पंकज, उनकी पत्नी संगीता और भाई अजयपाल कार में अपने घर लौट रहे थे।
शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर निगोही थाना क्षेत्र के गांव बाबर माइनर पुलिया पर तीव्र मोड़ है। जहां पंकज ने कार मोड़ते समय धीमी की तो अचानक तीन बदमाशों ने आग से घेर लिया और तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बटों से तीनों को पीटा। पंकज की जेब से 20 हजार रुपये लूटने के बाद बदमाश खेतों की तरफ भाग गए। पंकज का कहना है कि उन्होंने एक बदमाश को पहचान लिया। इसके बाद पंकज ने निगोही थाने जाकर तहरीर दे दी, जिसमें एक बदमाश को नामजद किया गया है। देर रात तक पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें