फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा पुलिस ने पकड़ी डेढ़ करोड़ की स्मैक, हरियाणा के तस्कर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। एसपी एस. आनंद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार रात मीरानपुर कटरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने अंतर्राज्यीय दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बरेली के फतेहगंज पूर्वी और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार इनके पास करीब डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी देहात अपर्णा गौतम ने बताया कि सोमवार रात मीरानपुर कटरा पुलिस को हुलासनगरा फाटक से पहले खंभा फैक्टरी के सामने अंतर्राज्यीय दो तस्करों के मौजूद होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने टीम के साथ घेराबंदी शुरू की और रात करीब आठ बजे दोनों तस्करों को दबोच लिया। पकड़े जाने वालों में इबरान पुत्र सुल्तान खान निवासी पढ़ेरा थाना फतेहगंज पूर्वी (बरेली) और दूसरा सलीम पुत्र अनवर निवासी गढ़ी जलालपुर थाना सनौली जिला पानीपत (हरियाणा) हैं। इबरान के पास चार सौ ग्राम और सलीम के पास 350 ग्राम स्मैक (हेरोइन) मिली। बरामद हुई कुल साढ़े सात सौ ग्राम स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ बताई जाती है। उनके पास एक बाइक भी मिली। दोनों के खिलाफ थाना मीरानपुर कटरा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों तस्कर स्मैक कहां से लाए थे, और कहां सप्लाई करने जा रहे थे इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें