फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर एक ही आवाज, डॉक्टर से दरिंदगी करने वालों को फांसी दो

विज्ञापन
हर ओर एक ही आवाज, डॉक्टर से दरिंदगी करने वालों को फांसी दो - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली में निर्भया कांड के बाद हाल ही में हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। घटना के विरोध में देशभर में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और दरिंदगी करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। शहर की महिलाओं और लड़कियों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। सोमवार को अमर उजाला अपराजिता के तहत आर्य महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने घटना का विरोध करते हुए कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं। उन्होंने एक सुर में महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी करने वालों को सजाए मौत देने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसे दरिंदों को सबक सिखाने के लिए सरकार को कड़े कानून बनाने के साथ ही उन पर अमल कराने की भी जरूरत है। ऐसी वीभत्स घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को बीच चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए। तभी दरिंदों में खौफ पैदा होगा और इस तरह की जघन्य वारदातों में रोक लग सकेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। परिवारवाले उन्हें स्कूल-कॉलेज भेजना तो दूर घर से कहीं अकेले भेजने से भी डरेंगे।
विज्ञापन

दोषियों को मिले कड़ी सजा
देश में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। सरकार को चाहिए कि वह ऐसी जघन्य घटनाएं रोकने के लिए हर संभव प्रयास करें और दोषियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि दूसरे सबक ले सकें। - वंशिका तिवारी, छात्रा
दरिंदों को सबक सिखाना जरूरी
हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ दरिंदों ने जिस तरह से हैवानियत की है, वह शर्मनाक है। ऐसी घटनाएं सिर्फ निंदा कर नहीं रोकी जा सकतीं, इसके लिए दोषियों को सबक सिखाने के लिए उन्हें सीधे फांसी दे देनी चाहिए। ऐसी घटनाएं देश को शर्मसार करती हैं। गौरी सिंह, छात्रा
विज्ञापन

लड़कियों का तो घर से निकलना मुश्किल
यदि यही स्थिति रही तो लड़कियों का घर से निकला मुश्किल हो जाएगा। घरवाले भी बच्चियों को पढ़ाने से मना कर देंगे। समाज में महिलाओं को सुरक्षा देने का जिम्मा सरकार का है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दरिंदों को सीधे मौत के घाट उतार देना जरूरी हो गया है। - निकिता विश्वकर्मा, छात्रा
हर ओर भेड़िये, किस पर करें विश्वास
अब तो लड़कियां घर में सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हर ओर भेड़िए बैठे हैं, किसी पर विश्वास नहीं किया जा सकता। हैदराबाद की घटना ने देश को झकझोर दिया है। इस प्रकार की क्रूर घटनाओं की तत्काल सुनवाई कर दोषियों को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए। - अलीशा परवीन, छात्रा
बेटियों को नहीं, बेटों को समझाएं
जिस तरह से आजकल बेटियों को समझाने और उन्हें संस्कारित करने की बात चारों ओर सुनाई देती है, यदि यही बात परिवार बेटों को समझाएं और उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं तो ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती है। हैदराबाद की घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए। - डॉ. कनक रानी प्राचार्य आर्य महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें