फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ छात्राओं ने ली बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए जागरुकता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत सोमवार को पुवायां के राना पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली। इस दौरान छात्राओं ने भी घर परिवार और पड़ोस के लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन

सोमवार को राना पब्लिक स्कूल में निदेशक जगतार सिंह, उप निदेशक अवतार सिंह राना, प्रबंधक प्रदीप पांडे, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, उप प्रधानाचार्य उमा त्रिवेदी सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली। इस दौरान अवतार सिंह राना ने कहा कि बेटियों का अनुपात कम होना चिंता का विषय है। इसके लिए सभी को समाज के लोगों को जागरूक करने का दायित्व निभाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि बेटियां अब बेटों के बराबर सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। शिक्षा पर बेटे के जितना ही बेटी का भी हक है। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि बेटी पढ़ने के बाद मायके और ससुराल दोनों जगह शिक्षा रूपी रोशनी से अंधकार भगाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि सभी लोग बेटियों को हर हाल में उच्च शिक्षित करें, जिससे देश और समाज आगे बढ़ सके।
प्रधानाचार्य ने छात्राओं को शपथ दिलाई कि वह अपने घर परिवार और आसपास के लोगों को बेटियों की शिक्षा और बेटियों को बचाने के लिए जागरूक करेंगी। छात्राओं ने कहा कि उनके स्कूल में बालिकाओं को शिक्षा में विशेष रियायत आदि की योजनाएं पहले से ही चल रही हैं। आयोजन में अंकुर तिवारी, अंशू, मनप्रीत, सुनीता, पवन कौर, निशिता, जागृति, रूपांजलि सहित तमाम शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें