फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छह सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में छह महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि स्वीकृत सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को जर्जर और खराब रास्तों की समस्या से राहत मिलने के साथ ही आवागमन भी सुगम होगा।
विज्ञापन

विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कांट, ददरौल और भावलखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। स्वीकृत कार्यों में विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों और गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली संपर्क सड़कों का निर्माण शामिल है।
इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार सड़कों से संबंधित अनुरक्षण कार्य भी कराए जाएंगे। दस्तावेज के अनुसार अलग-अलग सड़कों के लिए लाखों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

स्वीकृत सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद धरातल पर काम शुरू होगा। निर्माण पूरा होने के बाद संबंधित गांवों और बस्तियों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें