फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एआरटीओ और एआरएम ने महिलाओं से पूछा- परिचालक ने किराया तो नहीं लिया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज बस में यात्रियों से संवाद करते एआरएम अरुण कुमार व एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अफसरों ने बस अड्डे पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम सैनी और एआरएम अरुण कुमार ने रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी विभिन्न बसों में जाकर महिला यात्रियों से सीधे संवाद किया। पूछा-परिचालक ने किराया तो नहीं लिया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन ने महिला यात्रियों से यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में भी जानकारी ली। एआरएम अरुण कुमार ने परिचालकों और अन्य कर्मचारियों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें