फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिश्वत लेने के आरोपी जिला समन्वयक व सहायक लेखाकार की सेवा समाप्ति का अनुमोदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय में भावलखेड़ा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय की सहायक अध्यापिका रेनू शुक्ला से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए जिला समन्वयक (मध्याह्न भोजन) निश्चय सिंह और सहायक लेखाकार अरुण की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने दोनों पर कार्रवाई के लिए अनुमोदन डीएम को भेजा है।
विज्ञापन

बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे शिक्षिका रेनू शुक्ला से दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए डीसी एमडीएम व सहायक लेखाकार अरुण कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ ट्रैप टीम प्रभारी इश्तियाक वारसी ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों को एंटी करप्शन टीम अपने साथ ले गई थी।
डीसी व सहायक लेखाकार पर अब विभागीय कार्रवाई होगी। दो दिन के इंतजार के बाद बुधवार को एंटी करप्शन टीम की रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को प्राप्त हो गई। बीएसए ने बताया कि दोनों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए डीएम को अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन


एफआईआर में जिक्र, पेड़ के नीचे लिए गए रुपये
एंटी करप्शन टीम की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में जिक्र है कि शौचालय से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे रुपये लिए गए थे। पेड़ वाले स्थान पर कबाड़ भरा होने के कारण यहां पर कैमरे भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें