फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 20 करोड़ से अधिक लागत से दो सड़कों के निर्माण को मंजूरी

विज्ञापन
कांट के अभायन गांव से महमदपुर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शासन ने जनपद में दो सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। इसमें कांट में अभयान मोड़ मार्ग से महमदपुर-अजामबाद संपर्क मार्ग व ददरौल में ढकिया परवेजपुर से हिसमाह-किशुरिहाई गांव होते हुए एसएच-29 तक सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण होगा। दोनों सड़कों की लंबाई 10 किमी से अधिक है। इनके लिए 20 करोड़ से अधिक का बजट प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


सात गांव के लोगों को मिलेगा लाभ
कांट। अभयान मोड़ मार्ग से महमदपुर-अजमाबाद की ओर आने वाली सड़क काफी जर्जर थी। इससे जुड़े सात गांवों के लोगों को सड़क से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। करीब 6.040 किमी सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण की शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। इसकी लागत 13 करोड़ 12 लाख 72 हजार रुपये आएगी। अभायन गांव से बहलोलपुर से होते हुए नानकपुर, आलियापुर, बरनावा, अख्तियारपुर, बघौरा महमदपुर आदि के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस सड़क पर एक महाविद्यालय है जहां पर सड़क जर्जर हो चुकी है। ग्राम पंचायत अभायन से ग्राम पंचायत महमदपुर संपर्क मार्ग का निर्माण 15 वर्ष पहले प्रधानमंत्री योजना के तहत कराया गया था।

हाईवे से मिलेगी सड़क
तिलहर। क्षेत्र के गांव ढकिया परवेजपुर से किशुरिहाई मार्ग तक चौड़ीकरण होने से हिसमहा, मीरपुर, बहादुरपुर पिपरिया गंधार होते हुए यह मार्ग सीधे खानपुर हाईवे में मिल जाएगा। 4.400 किमी सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 7 करोड़ 27 लाख 14 हजार रुपये की मंजूरी मिली है। क्षेत्र के लोगों को सड़क जर्जर होने की वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


शासन की ओर से जनपद में दो सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। जीओ आने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कराकर दोनों सड़कों का निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

- रथिन सिन्हा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी खंड एक

कांट के अभायन गांव से महमदपुर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें