जिला सहकारी बैंक के अटल सभागार में मृतक आश्रितों को नियुक्त पत्र वितरित करते डीसीबी चेयरमैन डीप
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक के अटल सभागार में शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने कहा कि योगी सरकार ने नागरिकों के हितों के लिए सहकारिता विभाग में मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र जारी कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंक में उज्ज्वल वर्मा को लिपिक कैशियर और शिवम सिंह को कैडर सचिव के पद नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
इस दौरान सहायक आयुक्त सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह, महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, डीडीएम नाबार्ड प्रवेश गंगवार, उपाध्यक्ष अजय प्रजापति, एडीसीओ आनंद श्रीवास्तव, उपमहाप्रबंधक राजेश कुशवाहा, शकील अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद