फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात से सुबह तक लागू हो रहा पॉवर कट

Tue, 28 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
आधी रात से सुबह तक लागू हो रहा पॉवर कट
विज्ञापन
 पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने रोजाना चार घंटे का पॉवर कट रोस्टर लागू कर रखा है, लेकिन बीते शनिवार से आपात कटौती के नाम पर पूरी रात शहर की बत्ती काटी जा रही है। भीषण गर्मी और उमस भरे माहौल में रात में होने वाली कटौती ने चैन की नींद छीन ली है। हाल ही में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी रात्रिकालीन कटौती से राहत का आश्वासन दिया था। समस्या का कोई समाधान नहीं होते देख उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने दागंज से आए व्यापारियों के साथ सोमवार को अधीक्षण अभियंता का घेराव करके रात में होने वाली कटौती का कड़ा विरोध किया। इस मौके पर खुदागंज और मुड़िया पवार से आए व्यापारियों और ग्रामीणों ने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के लखनऊ सिस्टम कंट्रोल ने दिन में एक बजे से लेकर तीन बजे तक और रात में 11 बजे से लेकर एक बजे तक चार घंटे का कटौती शेड्यूल निर्धारित किया है। इस हिसाब से रोजाना 20 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन बीते शनिवार से आपात कटौती के नाम पर शहरी क्षेत्र की बत्ती पूरी रात बंद रखी जा रही है, जबकि रात में होने वाली दो घंटे की कटौती का समय बदलने के लिए गत माह कई संगठन प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद रात्रिकालीन कटौती का दायरा बढ़ता देख मिश्रा गुट से जुड़े शहर और खुदागंज के व्यापारी साथ लेकर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ पॉवर कारपोरेशन के जेल रोड स्थित सर्किल ऑफिस पर जा धमके। उन्होंने वहां मौजूद मिले अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल का घेराव करके उन पर सवालों की बौछार शुरू कर दी। इस पर जवाबदेही के लिए एसई अग्रवाल ने अन्य संबंधित अफसरों को भी वहां बुला लिया। एसई अग्रवाल ने व्यापारी नेता दुआ की सिस्टम कंट्रोल के एक्सईएन से टेलीफोन पर बात कराई। एक्सईएन कंट्रोल ने रात की कटौती जल्द बंद कराने का आश्वासन दिया। वार्ता में मौजूद एक्सईएन सिटी विवेक पटेल ने आश्वस्त किया कि लोकल फाल्ट में कमी लाने के लिए शहर की जर्जर लाइनों के तार जल्द बदल दिए जाएंगे। घेराव और प्रदर्शन में नाजिम खां, सुनील गुप्ता, अमृत लाल, चंद्र प्रकाश गुलाटी, विश्व वैभव श्रीवास्तव, मो. रफी, सतनाम चावला, जवाहर रस्तोगी, सुल्तान खां, ललित खुराना, आदर्श गुप्ता, खुदागंज इकाई अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, राजेश बाथम आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


खुदागंज को मिलेंगे नए ट्रांसफार्मर और लाइनें
खुदागंज में बिजली सप्लाई में सुधार के लिए वहां अति शीघ्र नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ बिजली की पुरानी हो चुकी लाइन के तार बदल दिए जाएंगे। वार्ता के दौरान एसई अग्रवाल ने व्यापार मंडल खुदागंज इकाई के अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी को बताया कि वहां के लिए पांच एमवीए का एक, 250 केवीए के दो और 100 केवीए के पांच नए ट्रांसफार्मर स्वीकृत किए जा चुके हैं। साथ ही दो किमी लाइन का नवीनीकरण करने के आदेश दिए गए हैं। 

फसली नुकसान पर भड़के मुड़िया पवार के ग्रामीण
व्यापार मंडल पदाधिकारियों की अधीक्षण अभियंता से वार्ता के दौरान सिंधौली क्षेत्र के गांव मुड़िया पवार के ग्राम प्रधान बलवंत सिंह गांव के तमाम किसानों को साथ लेकर एसई ऑफिस जा पहुंचे। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों का जत्था अधीक्षण अभियंता के कक्ष में घुस गया। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण इस बात से बेहद खफा दिखे कि खरीफ सीजन की बुवाई का दौर शुरू हो जाने के बावजूद बिजली नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस पर वहीं मौजूद एक्सईएन ग्रामीण अशोक सुंदरम और एसडीओ कुमार विकल्प ने बताया कि खुदागंज उपकेंद्र पर नई ट्राली लगा दी गई है और एक-दो दिन के अंदर बंद लाइन का जेई स्तर से मुआयना करके रिपोर्ट एसई ऑफिस भेज दी जाएगी। प्रदर्शन में बलकार सिंह, अखिलेश तिवारी, दर्शन सिंह, मंदीप सिंह, गौरव गुप्ता, मलकीत सिंह, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें