फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पारस्परिक तबादलों के लिए 587 शिक्षकों के आए आवेदन

Sat, 19 Apr 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया में जिले के अंदर और गैर जनपद के लिए 587 शिक्षकों ने अब तक ऑनलाइन आवेदन किए हैं। 20 अप्रैल को अंतिम तिथि है। इसके बाद उन्हें दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी कार्यालय में भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन

लंबे समय से घर से दूर नौकरी करने वाले शिक्षकों को मार्च में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तबादले की सौगात दी थी। इससे जनपद के अंदर एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक और जनपद से गैर जनपद में शिक्षकों के स्थानांतरण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए अप्रैल में पंजीकरण शुरू हुए थे।
बीएसए कार्यालय के अधिकारियों की मानें तो जनपद के अंदर तबादले के लिए 160 और अंतरजनपदीय परस्पर तबादले के लिए 427 शिक्षकों ने अभी तक पंजीकरण कराया है। शिक्षकों को 20 अप्रैल तक पंजीकरण कराने का समय दिया गया है। 21 से पंजीकरण का प्रिंट आउट और दो फाइलों को बीएसए कार्यालय में जमा करना होगा। इसमें मूल शैक्षिक अभिलेख, ऑनलाइन प्रिंट, पहचान पत्र, दस रुपये का शपथपत्र, विद्यालय में नियुक्ति का पहला प्रमाणपत्र, पदोन्नति प्रमाणपत्र, वर्तमान में तैनाती स्थल आदि को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें