शाहजहांपुर। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने 12वीं वार्षिक लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। यह प्रतियोगिता मानव अधिकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि आयोग ने सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक अधिकारों पर आधारित लघु फिल्मों को आमंत्रित किया है। इन फिल्मों की समय-सीमा तीन से दस मिनट के बीच होनी चाहिए। प्रतियोगिता का उद्देश्य मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इन मुद्दों पर संवाद को बढ़ावा देना है। आयोग ने अधिक से अधिक लोगों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है। आयोग का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी रचनात्मकता दिखाएं। संवाद