फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में कल तक होंगे आवेदन

Sun, 29 Sep 2024 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत स्काउट-गाइड उप्र की ओर से आयोजित कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड, ज्ञान प्रतियोगिता (बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता) के लिए 30 सितंबर तक आवेदन होंगे। प्रतियोगिता में वस्तुनिष्ठ व बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे आएंगे। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान आने पर पांच से दस हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्काउट गाइड मास्टर दपिंदर कौर ने बताया, यह प्रतियोगिता दो श्रेणी में होगी। प्रथम श्रेणी कब, बुलबुल तथा द्वितीय श्रेणी में स्काउट, गाइड रहेंगे। कब व बुलबुल के लिए आयु एक जुलाई 2024 को छह से 10 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। स्काउट व गाइड के लिए 11 से 17 वर्ष के बीच की आयु वाले ही पात्र होंगे।
जनपद से प्रत्येक श्रेणी के दोनों संवर्गों में प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा प्रादेशिक स्तर पर होगी। इस आधार पर दोनों श्रेणी के चारों संवर्गों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थानों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा वस्तुनिष्ठ व बहु विकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होगी, जिसका पाठ्यक्रम एपीआरओ भाग दो व तीन के आधार पर रखा जाएगा।
विज्ञापन



100 रुपये है पंजीकरण शुल्क

-प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। इनमें 60 रुपये जनपद स्तर परीक्षा के आयोजन के लिए उपयोग होंगे। जबकि, 40 रुपये प्रदेश को भेजे जाएंगे। जनपद स्तर पर परीक्षा 16 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच होगी। 15 दिन पहले प्रतिभागियों को प्रवेश पत्र मिलने शुरू होंगे। प्रदेश स्तर पर परीक्षा 28 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें