फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टेबिल टेनिस के ट्रायल में आठ खिलाड़ियों का चयन

Sun, 29 Sep 2024 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में शनिवार को टेबिल टेनिस का ट्रायल देतीं महिला ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट प्रतियोगिता के लिए शनिवार को टेबिल टेनिस (महिला एवं पुरुष) के लिए चयन ट्रायल हुए। निर्णायकों ने तीन महिला व पांच पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया है।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद कॉलेज के जिम्नेजियम हॉल में चयन ट्रायल शुरू हुआ। प्राचार्य मोहसिन हसन खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी टूर्नामेंट में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। टेबिल-टेनिस के चयन ट्रायल में 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से महिला टीम में सावित्री देवी, अंजलि कश्यप, ज्योति और पुरुष टीम में हर्ष अवस्थी, कुणाल सक्सेना, आरिश हुसैन, विक्रम सिंह और केशव पांडेय का चयन हुआ।
रेफरी की भूमिका डॉ. मोहम्मद तुफैल खान ने निभाई। इस मौके पर टेबिल टेनिस महिला टीम की इंचार्ज डॉ. समन जेहरा जैदी, पुरुष टीम के इंचार्ज डॉ. रिजवान अहमद, क्रीड़ा विभाग के सैयद अनीस अहमद, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. इमरान खान, डॉ. जमाल अख्तर सिद्दीकी, डॉ. शाइस्ता खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें