डॉ. अपर्णा त्रिपाठी। स्रोत : विवि
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने छात्रवृत्ति कार्यों के लिए अपर्णा त्रिपाठी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यह कदम विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का समय से लाभ दिलाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
वाणिज्य विभाग की अपर्णा त्रिपाठी को कुलपति के आदेश पर यह दायित्व सौंपा गया है। उनका मुख्य कार्य छात्रवृत्ति आवेदन, सत्यापन और संबंधित प्रक्रियाओं में विभागों से समन्वय स्थापित करना होगा। कमलेश गौतम पहले से ही छात्रवृत्ति कार्यों के नोडल अधिकारी हैं। कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह समेत कई शिक्षकों ने अपर्णा को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी। संवाद