फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत के लिए जनजागरूकता जरूरी : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जनजागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जनजागरूकता अभियान को आवश्यक बताया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, कृषि, स्वरोजगार और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी आवश्यक है। इसके अभाव में राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है। भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
कला संकाय के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता के वाहक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक श्रीकांत मिश्रा, डाॅ. बलवीर शर्मा, डाॅ. प्रमोद यादव, डाॅ. सुजीत कुमार वर्मा, डाॅ. व्याख्या सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें